Breaking News

गाजे बजे के साथ निकली वाल्मीकि शोभायात्रा

लखनऊ। वाल्मीकि आश्रम गौटईया बाग गोला रोड से वाल्मीकि शोभायात्रा का शुभारंभ सुनीता कुमारी राज्य महिला आयोग की सदस्या उत्तर प्रदेश ने भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

शोभायात्रा वाल्मीकि आश्रम गोला रोड से प्रारंभ होकर गोला रोड रेलवे क्रॉसिंग, संकटा देवी, से होकर मुख्य आयोजन प्राचीन वाल्मीकि मंदिर संकटा देवी के निघासन रोड में विलय होकर मेला मैदान, आनंद टाकीज रोड, इमली चौराहा, मिश्राना चौराहा, मैनरोड, श्रीराम चौराहा, चूना मंडी, सराफा बाजार होकर संकटा देवी होकर पुनः वाल्मीकि आश्रम गौटईया बाग में महाआरती होकर शोभायात्रा का समापन हुआ।

वाल्मीकि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि और अनुराग बासू ने बताया विशाल शोभायात्रा में लव कुश और अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा, वाल्मीकि, सीतामाता, शंकर पार्वती, की रथ पर मन मोहक झलकियां थीं चर्चा का विषय रहीं।

शोभायात्रा में महंत आजाद भारती, संरक्षक जितेंद्र सिंह, अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि, उपाध्यक्ष नानक चन्द, परमेंद्र वाल्मीकि हिमांशु कुंवर विकेंस, चन्दन लाल, अशोक वाल्मीकि कमलेश, नरेश निराला, राजेश तिवारी, रमेश वाल्मीकि अरुण, लकी, सुरेंद्र सुहाना, ध्रुव, अमन, अंकित, प्रीत, सहित सैकड़ों महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *