Breaking News

सतीश महाना के प्रति निष्ठा की अनोखी मिसाल: कार्यकर्ता मनीष ने बनवाया टैटू

लखनऊ। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता मनीष मिश्रा इन दिनों अपने अनोखे समर्पण और भावनात्मक अभिव्यक्ति को लेकर चर्चा में हैं। मनीष मिश्रा, जो उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के क्षेत्र से हैं, ने अपने बांह पर सतीश महाना और उनके पुत्र करण महाना का टैटू बनवाकर राजनीति में एक नई मिसाल पेश की है।

आमतौर पर कार्यकर्ता नेताओं के प्रति निष्ठा और सम्मान तो दिखाते हैं, लेकिन इस तरह की भावनात्मक अभिव्यक्ति बहुत कम देखने को मिलती है। मनीष मिश्रा का यह कदम न केवल उनकी व्यक्तिगत श्रद्धा को दर्शाता है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि सतीश महाना ने अपने कार्यकर्ताओं के दिलों में गहरी जगह बनाई है।

आज जब करण महाना का जन्मदिन मनाया जा रहा है, तब मनीष मिश्रा द्वारा बनवाया गया यह टैटू पूरे क्षेत्र में समर्पण का प्रतीक बन गया है। सोशल मीडिया पर भी इन तस्वीरों की खूब चर्चा हो रही है, और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

मनीष मिश्रा का कहना है कि “सतीश महाना जी मेरे लिए सिर्फ नेता नहीं, बल्कि प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सादगी, निष्ठा और विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में महाराजपुर ने विकास और संगठनात्मक मजबूती दोनों में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।”

उनका यह समर्पण कार्यकर्ताओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव और नेतृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक बन गया है। महाराजपुर में लोग इसे ‘नेतृत्व के प्रति निष्ठा और स्नेह की अद्भुत मिसाल’ के रूप में देख रहे हैं।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *