Breaking News

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने CPA के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया

ब्रिजटाउन। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला एवं जनरल असेंबली सेशन में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस सत्र का विषय था  “Building Trust and Transparency in Democracy” अर्थात लोकतंत्र में विश्वास और पारदर्शिता का निर्माण।

इस अवसर पर सतीश महाना ने भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत तथा उत्तर प्रदेश लोकतंत्र में विश्वास, पारदर्शिता और सुशासन के नए मानक स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुदृढ़ता, जनता की सहभागिता और जवाबदेही को लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति बताया।

यह सम्मेलन कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के तत्वावधान में आयोजित किया गया है, जिसमें 52 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं ।

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री महाना इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश विधान सभा की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जबकि भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा किया जा रहा है।

About Nagarik Satta

Check Also

उज्ज्वला योजना से त्योहारों की खुशियों तकः गरीबों के सम्मान और आत्मनिर्भरता की पहल

दीपावली और होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल से करोड़ों परिवारों को राहत, किसानों और …

सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

दीपावली, छठ और देव दीपावली पर यूपी में हाई अलर्ट, छुट्टियां निरस्त लखनऊ। उत्तर प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *