Breaking News

केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में दसवें दीक्षांत समारोह का हुआ पूर्वाभ्यास

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में होने वाले दसवें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन की तैयारी को लेकर आज पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ जिसका नेतृत्व विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने किया। शोभायात्रा में शिक्षक, पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, शोधार्थी तथा विश्वविद्यालय के अधिकारी शामिल हुए। दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास 12 और 13 अक्टूबर को भी आयोजित होगा।

इस अवसर पर प्रो. चंदना डे जो सामाजिक विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता एवं शिक्षा विभाग की अध्यक्ष हैं, ने राज्यपाल की भूमिका निभाई। प्रो. सैयद हैदर अली वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग के प्राध्यापक ने मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मुज़फ़्फ़र अली की भूमिका निभाई। डॉ. ततीर फ़ातिमा, विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता एवं गृहविज्ञान विभाग की अध्यक्ष ने राज्यमंत्री रजनी तिवारी की भूमिका निभाई, जबकि डॉ. कौशलेश शाह सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रभारी ने राज्यमंत्री योगेन्द्र उपाध्याय की भूमिका निभाई।

पूर्वाभ्यास के दौरान दीक्षांत समारोह की सभी औपचारिकताओं का क्रमबद्ध अभ्यास किया गया। इस अवसर पर प्रो. मसूद आलम, प्रो. तनवीर खादिजा, उप-पंजीयक मोहम्मद साहिल सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों को आगामी समारोह के लिए शुभकामनाएँ दीं। दसवां दीक्षांत समारोह 14 अक्टूबर को कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *