Breaking News

KMC भाषा विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान

लखनऊ। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में “निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान (Free HPV Vaccination Drive Against Cervical Cancer)” का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रेरणास्रोत से “मिशन शक्ति” के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अभियान का संचालन कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में फार्मेसी विभाग द्वारा किया गया।

इस अवसर पर फार्मेसी विभाग की निदेशक डॉ. शालिनी त्रिपाठी के साथ-साथ विश्वविद्यालय के अनेक अध्यापक, छात्र-छात्राएँ एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे। टीकाकरण अभियान में 15 से 26 वर्ष की आयु की युवतियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन दी गई।

डॉ. शालिनी त्रिपाठी ने बताया कि यह टीका महिलाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाने में अत्यंत प्रभावी है और समय-समय पर इस तरह के अभियानों से स्वास्थ्य जागरूकता को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।

कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, “विश्वविद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, बल्कि समाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी जनजागरूकता के माध्यम से भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारा नैतिक दायित्व है।”

इस अवसर पर छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्राप्त की और भविष्य में इस प्रकार के सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *