Breaking News

वित्तीय साक्षरता, डिजिटल दक्षता और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता ग्रामीण उत्तर प्रदेश

  • ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक उत्थान की दिशा में मील का पत्थर हैं सक्षम सेंटर

“सक्षम सेंटर ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध हो रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से महिलाएँ न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने परिवार और समुदाय को भी आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं।”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल नेतृत्व में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहो से जुड़ी महिलाओ को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक, शैक्षिक व सामाजिक रूप से सशक्त व मजबूत बनाया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण एवं वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रदेश के सीएलएफ स्तर पर सक्षम सेंटरो की स्थापना की जा रही है। अब तक प्रदेश में लगभग 1900 सक्षम सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं। इन सेंटरों के प्रभावी संचालन हेतु कुल 4695 वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्ति की नियुक्ति की गई है, जो ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय, डिजिटल एवं उद्यमिता संबंधी प्रशिक्षण प्रदान कर रही हैं।

सक्षम सेंटरों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सेवाओं की पहुँच, सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी, डिजिटल लेनदेन, और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। इन सेंटरों के माध्यम से प्रशिक्षित महिलाएँ अपने समुदाय में बी.सी. सखी, डिजिटल सेवा प्रदाता एवं सूक्ष्म उद्यमी आदि के रूप में कार्य कर रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

यूपीएसआरएलएम की मिशन निदेशक दीपा रंजन ने बताया कि, आगामी समय में प्रदेश के सभी सीएलएफ स्तरों पर सक्षम सेंटरों की स्थापना व की तैनाती किये जाने की दिशा मे कार्य किया जा रहा है, जिससे वित्तीय समावेशन और अधिक गति प्राप्त करेगा तथा ग्रामीण महिलाएँ नए भारत की सशक्त भागीदार बनेंगी। यूपीएसआरएलएम के इस अभिनव प्रयास से प्रदेश की हजारों महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सशक्त बन रही हैं। सक्षम सेंटर न केवल प्रशिक्षण के केंद्र हैं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और स्वावलंबन की दिशा में एक ठोस कदम साबित हो रहे हैं।

About Nagarik Satta

Check Also

योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस व सपा पर हमला, लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश …

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *