Breaking News

हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मिले राहुल गांधी

  • कहा यह सिर्फ़ एक इंसान की नहीं बल्कि इंसानियत, संविधान की हत्या है

लखनऊ। रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अराधना मिश्रा मोना, अजय राय ने हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ़ एक इंसान की नहीं इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या है।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं हर कमज़ोर, प्रताड़ित, वंचित भारतीय की रक्षा में हमेशा खड़ा हूं। भारत का भविष्य समानता और मानवता पर टिका है और यह देश संविधान से चलेगा भीड़ की सनक से नहीं। हरिओम वाल्मीकि की नृशंस हत्या ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। उनके परिवार की आंखों में दर्द के साथ एक सवाल था क्या इस देश में दलित होना अब भी जानलेवा गुनाह है?

उन्होंने सरकार की विभलता का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रशासन पीड़ित परिवार को डराने में जुटा है। उन्होंने परिवार को मुझसे मिलने से रोकने की कोशिश भी की। यह व्यवस्था की वही विफलता है, जो हर बार गुनहगारों की ढाल बनकर पीड़ित को ही कठघरे में खड़ा कर देती है।

राहुल गांधी ने कहा कि न्याय को नज़रबंद नहीं किया जा सकता। भाजपा सरकार को चाहिए कि पीड़ित परिवार पर दबाव खत्म करे और दोषियों को सख्त से सख्त सज़ा दिलाए। मैं हरिओम वाल्मीकि के परिवार और देश के हर शोषित, वंचित और कमजोर नागरिक के साथ मज़बूती से खड़ा हूं। यह लड़ाई सिर्फ़ हरिओम के लिए नहीं, हर उस आवाज़ के लिए है जो अन्याय के सामने झुकने से इनकार करती है।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *