Breaking News

समाजवादी पार्टी महिला सभा की महासचिव बनी पुनीता सिंह खुशबू

  • पीडीए की महिला भागेदारी को मजबूत करेंगी पुनीता

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा, शिक्षक सभा, लोहिया वाहिनी, अनुसूचित प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक लोहिया मुलायम सिंह यादव बंसी बाजार कार्यालय में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमे यादव महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव विशेषरूप से उपस्थित रहे और इस बैठक में सर्वसम्मति से पुनीता सिंह खुशबू को सदर विधानसभा सपा महिला सभा का महासचिव पद पर नियुक्ति किया गया।

विधानसभा क्षेत्र की महासचिव बनने के बाद पुनीता सिंह नें कहा कि समाजवादी पार्टी को सशक्त बनाने में वह दिन रात मेहनत करेंगी। उन्होंने कहा कि भारी तादात में उनकी प्राथमिकता होगी कि समाज के हर वर्ग की महिलाओं को वह पार्टी से जोड़ेगी और अखिलेश यादव के पीडीए को मजबूत करेंगी।

महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभापल ने अपने टीम के साथ पत्रक सौपा इस कार्यक्रम का मंच संचालन लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने किया। इस अवसर पर यादव महासभा एवं पिछडा दलित विकास महासंघ गाजीपुर जिलाध्यक्ष सुजीत यादव का भी भव्य स्वागत अभिनंदन हुआ।

इस अवसर पर सपा शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष कमलेश यादव भानु, महिला सभा जिला महासचिव रीना यादव, उपाध्यक्ष कंचन रावत, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लल्लन कुमार, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव, मजदूर सभा नेता सुनील यादव, दयाशंकर यादव, उज्जवल कुमार, अशोक यादव, रामशीश यादव, महिला सभा सदर विधानसभा अध्यक्ष सुषमा विन्द, धन्नो यादव, रुक्मिना यादव, ममता यादव, सुनीता यादव, राहुल जरगो, मनोज यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश यादव, आदि उपस्थित थे।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *