Breaking News

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ आवास पर की जनसुनवाई

  • जनसुनवाई में जनता की समस्याएं हुईं दर्ज, समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने आज अपने लखनऊ स्थित आवास पर आयोजित जनसुनवाई में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में नगर विकास, ऊर्जा, जल आपूर्ति, विद्युत कनेक्शन, बिलिंग, सफाई व्यवस्था और शहरी सुविधाओं से जुड़ी अनेक शिकायतें आईं।

मंत्री श्री शर्मा ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकना न पड़े।जनता की आवाज ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हर शिकायत हमारे लिए सुधार का अवसर है। विभागीय अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करें।

जनसुनवाई के दौरान जनपद औरैया से आए एक शिकायतकर्ता द्वारा क्षतिपूर्ति से संबंधित समस्या रखे जाने पर, मंत्री श्री शर्मा ने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नरेंद्र भूषण को फोन कर मामले को निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। बदायूं से आए एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति के परिजन ने चिकित्सीय सहायता के साथ ऊर्जा मंत्री से एम्स में एडमिट कराने के लिए अनुरोध किया।मंत्री श्री शर्मा ने उनके परिजनों को सहायता हेतु आश्वस्त करते हुए तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि ऊर्जा विभाग एवं नगर विकास विभाग दोनों ही सीधे जनता के जीवन से जुड़े विभाग हैं। इसलिए इनके कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा भाव सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड पर जाकर जनता से संवाद करें, जनसुनवाई और निरीक्षण को नियमित रूप से करें ताकि समस्याएं समय रहते दूर हो सकें।उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि समाधान की संस्कृति स्थापित करना है। जब जनता को राहत मिलती है, तब ही शासन की सार्थकता सिद्ध होती है।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *