Breaking News

स्वदेशी बनेगा जनआंदोलन : समाज के विभिन्न वर्गों ने लिया स्वदेशी का संकल्प

  • प्रत्येक वर्ष दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जन्म जयंती को स्वदेशी संकल्प दिवस के रूप में अत्यंत भव्यता से करेंगे आयोजित: संदीप बंसल


लखनऊ। स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ जैसे संगठनों के संस्थापक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे दत्तोपंत ठेंगड़ी की जन्म जयंती को आज व्यापारियों ने स्वदेशी संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ।

राजधानी लखनऊ में गांधी प्रतिमा हजरतगंज पर आयोजित स्वदेशी संकल्प दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने कहा कि अब स्वदेशी को जन आंदोलन बनाना होगा और इससे समाज के सभी वर्गों को जोड़ना होगा बच्चों और छात्र-छात्राओं से लेकर सभी को यह भी पता होना चाहिए कि क्या स्वदेशी है क्या विदेशी ।। वर्तमान हालात में बहुत सी वस्तुओं के बारे में जानकारी ही नहीं है कि वह भारत की बनी है या विदेश की बनी है या उस कंपनी का लाभ विदेश में जा रहा है या भारत में रह रहा है इसके लिए व्यापार मंडल स्वदेशी और विदेशी वस्तुओं की सूचियाँ छपवाकर दुकान-दुकान और आगे बढ़कर घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगा।

संदीप बंसल ने कहा कि राष्ट्र ऋषि के रूप में दत्तोपंत ठेंगड़ी जी का जीवन रहा है उन्होंने समर्पण के भाव से अपना जीवन राष्ट्र को दिया उनकी जन्म जयंती को अब प्रत्येक वर्ष अत्यंत धूमधाम से स्वदेशी संकल्प दिवस के रूप मेंआयोजित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि प्रदेश के बहुत से जनपदों में आज स्वदेशी संकल्प दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें – जालौन, चंदौसी, शाहजहांपुर, गोरखपुर, रायबरेली, महाराजगंज, सीतापुर, कन्नौज सहित अन्य जनपद शामिल हैं।

गांधी प्रतिमा पर व्यापारियों के साथ-साथ इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के विकास खन्ना, डॉ रितेश श्रीवास्तव, राजीव बंसल, मेडिकल कॉलेज लखनऊ के आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनीत मिश्रा, जागरण मंच के विजय गुलाटी, नेहा कीर्ति तिवारी, डा रितेश श्रीवास्तव, शिक्षक कमल किशोर त्रिपाठी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, संगठन मंत्री जावेद बेग, कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे उपस्थित रहने वाले प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधियों में प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा महानगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महामंत्री अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, राजीव अरोड़ा, वेद रतन श्रीवास्तव,संदीप अग्रवाल, विनय अग्रवाल, दीपक लालवानी, पवन यादव,शुभम मौर्य, प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल, महामंत्री बीनू मिश्रा, हिना सिराज खान, मृदुला भार्गव, कोषाध्यक्ष आदित्य कमल सक्सेना, युवा जिला अध्यक्ष ललित सक्सेना, जिला प्रभारी पतंजलि सिंह, महामंत्री सनत गुप्ता, मलखान सिंह, बलवंत सिंह, नीरज तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी संजयनिधि अग्रवाल, असीम चंद्रा समेत कई पदाधिकारी कार्यक्रम में मुख्या रूप से उपस्तिथ रहें।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *