Breaking News

खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज मे हुई अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता

लखनऊ, 20 नवंबर। खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज एवं विज्ञान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय में उड़ान यूथ फेस्ट के अंतर्गत अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथि डॉ दिलीप अग्निहोत्री राज्य सूचना आयुक्त, राजेन्द्र सिंह राज्य सूचना आयुक्त, अशोक बाजपेई (पूर्व राज्यसभा सांसद) प्रो.मनोज पांडेय (लुआक्टा अध्यक्ष) द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर एवं माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता,पोस्टर प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग, सोलो सॉन्ग,कविता पाठ आदि का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व राज्य सभा सदस्य माननीय अशोक बाजपेई ने सभी प्रतिभागियों का प्रोत्साहन किया व कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज के कर्यक्रम में कई जिलो, गांवों एवम् महाविद्यालयों से बालिकाएं उपस्थित हुई है इस तरह के कर्यक्रम से बालिकाओं को आगे आने के अवसर मिलते है इसीलिए प्रतियोगिताओं में जीतने वाली बालिकाओं की अच्छी भागीदारी रहती है ।

इसी क्रम में राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने किशोरियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की आज की किशोरी ही कल का सशक्त भारत निर्माण करेंगी उन्होंने बताया की वर्तमान समय में बालिकाएं शिक्षा, खेल , तकनीकी ,उद्यमिता सभी क्षेत्र उत्कर्ष्ठ प्रदर्शन कर रही है।

वही राज्य सूचना आयुक्त दिलीप अग्निहोत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की आज के समय में बालिकाएं हर क्षेत्र में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है और उनको समान अवसर भी मिल रहे है।

इसी क्रम में खुन खुन जी गर्ल्स पी जी कालेज की प्राचार्य डॉ अंशु केडिया ने कहा समाज का दायित्व है की बालिकाओं को सुरक्षित आत्मनिर्भर और सशक्त वातावरण प्रदान करें ताकि वे अपने सपनो को पूरा करें।

प्रतियोगिता में जज के रूप में वरिष्ठ कलाकार ऋषि ने सभी प्रकार के चित्रण से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आंकलन किया। रेडियो से जुड़ी सबाहत आफरीन व कवियत्री शालिनी सिंह ने भाषण, वाद विवाद व कविता पाठ का आंकलन किया। गायन में लखनऊ के प्रसिद गायक महेंद्र सिंह जज बने। वही नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में वरिष्ठ कलाकार मृदुला भरद्वाज ने नाटकों का आंकलन किया। विज्ञान फाउंडेशन से अनन्या बनर्जी ने किशोरियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
रंगारंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके किशोरियों ने अत्यंत आनंद लिया व आगे भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने का निश्चय किया। कार्यक्रम मे नवयुग महाविद्यालय, गुरु नानक डिग्री कॉलेज, कालीचरण डिग्री कॉलेज, अटल बिहारी बाजपेयी डिग्री कॉलेज, जय नारायण पीजी कॉलेज, आई टी कॉलेज, करामत डिग्री कॉलेज आदि महाविद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कॉलेज से डॉ स्नेह लता शिवहरे ने संयोजन किया, डॉ शगुन रोहतगी, डॉ प्रीति सिंधी के साथ समस्त शिक्षिकाओ आदि ने सहयोग किया।

About Nagarik Satta

Check Also

विष को भी अमृत बनाती है मीरा की आस्था : डॉ. विद्याविन्दु सिंह

सात विभूतियों को मीराबाई लोक संगीत सम्मान लखनऊ। मीराबाई की आस्था विष को भी अमृत …

महर्षि वाल्मीकि ने समाज को श्रीराम के आदर्श, संस्कार और मर्यादा का मार्ग दिखाया: एके शर्मा

एके शर्मा ने कहा सफाई मित्र स्वच्छता अभियान के सारथी, इनके परिश्रम से स्वच्छ और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *