उन्नाव। ग्राम सभा अकोहरी में संविधान दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि शुभम चौधरी, कर्मचारी नेता रूपेश कुमार, अरविंद कुमार, नरेंद्र सविता, अमित जायसवाल, गया नाई सहित अनेक ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कर्मचारी नेता रूपेश कुमार ने संविधान की मूल भावना, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों पर चर्चा की। उन्होंनेे कहा कि संविधान प्रत्येक भारतीय के सम्मान, समानता और न्याय की आधारशिला है, जिसे सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। रूपेश कुमार ने संविधान में निहित स्वतंत्रता और एकता के संदेश पर प्रकाश डाला।
प्रधान प्रतिनिधि शुभम चौधरी ने कहा कि संविधान दिवस हमें लोकतांत्रिक मूल्यों को याद करने का अवसर देता है और युवाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में ग्रामीणों का जोश और देशप्रेम का उत्साह देखने लायक रहा।
NAGARIK SATTA