Breaking News

आई.एस.सी.एल.-2025 : बाल क्रिकेटरों का हुनर देख रोमांचित हुए दर्शक

लखनऊ, 14 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड कैम्पस द्वारा आयोजित सात दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट लीग ‘आई.एस.सी.एल.-2025’ के दूसरे दिन रविवार को आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल एवं देश के विभिन्न प्रान्तों से आये क्रिकेट टीमों ने अपने शानदार खेल से किक्रेट प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया साथ ही खेल प्रतिभा का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुल 8 मैच खेले गये जिनमें तीन तीन मैच सीएमएस कानपुर रोड स्टेडियम एवं स्पोर्टस गैलेक्सी ग्राउण्ड-बी पर जबकि दो मैच पार्थ स्टेडियम में खेले गये।

सीएमएस स्टेडियम में मैम्स एलाइट टाइगर्स (मैम्स उत्तराखंड) एवं डीएवी रिन्होस (डीएवी नेपाल) का मुकाबला हुआ, जिसमें डीएवी नेपाल ने 125 रनों की जोरदार जीत दर्ज की। डीएवी नेपाल की ओर से कप्तान दीपक डुमरे ने मात्र 47 गेदों पर 8 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 131 रनों की आतिशी पारी खेली। और 20 ओवरों में 262 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जबकि मैम्स एलाइट टाइगर्स (मैम्स उत्तराखंड) 16.1 ओवर में 149 रन पर सिमट गई। इसी प्रकार, पार्थ रिपब्लिक स्टेडियम में खेले गये धांगधी ड्रीमर्स (एसपीए नेपाल) ने आरसीए सुपर स्टार्स (श्रीलंका) को 9 विकेट से हराया। नेपाल की ओर से किरन धामी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवरों में मात्र 10 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। नेपाल के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका की टीम 18.5 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर मात्र 75 रन ही बना सकी, इसके जवाब में नेपाल की टीम ने मात्र 6.3 आवरों में एक विकेट खोकर 77 रन बनाये और मैच जीत लिया।

प्रातःकालीन सत्र में गैलेक्सी ग्राउण्ड पर खेले गये तीसरे मैच में एस्टर नाइट (नोएडा) ने साउथ जोन टाइटंस (वेल्स तमिलनाडु) को 7 विकेट से हराया। इस मैच में वेल्स तमिलनाडु ने 127 रन बनाये जबकि एस्टर नाइट (नोएडा) ने 131 रन बनाकर मैच जीत लिया। एस्टर नोएडा के खिलाड़ी तेजिन्दर ने 53 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से शानदार 69 रनों का योगदान दिया।

अपरान्हः सत्र में सीएमएस स्टेडियम में खेले गये बाल भवन लायन्स (दिल्ली) एवं हैदराबादी नवाब (हैदराबाद) के मैच में बाल भवन, दिल्ली ने 164 रनाये जबकि हैदराबाद की टीम 86 रन पर ही सिमट गई। इस प्रकार, बाल भवन दिल्ली ने 78 रन की जीत दर्ज की। पार्थ स्टेडियम में ओवरबर्ग इगल्स (दक्षिण अफ्रीका) एवं ग्लोबल माइटी (जी बी स्कूल, नेपाल) के बीच खेले गये मैच में नेपाल की टीम ने 160 रन का लक्ष्य दिया परन्तु इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 123 रन ही बना सकी। स्पोर्टस गैलेक्सी ग्राउण्ड-बी में सीएमएस स्टालियन एवं सुपर जाइन्ट्स (कोलकाता) के बीच खेले गये मैच में सीएमएस स्टालियन ने पहले खेलते हुए 125 रन बनाये जबकि सुपर जाइन्ट्स (कोलकाता) की टीम 113 रन ही बना सकी।

सीएमएस के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि क्रिकेट के इस महाकुंभ का बाल खिलाड़ियों के प्रतिभा प्रदर्शन का सिलसिला कल 15 दिसम्बर, सोमवार को भी जारी रहेगा। कल, 15 दिसम्बर को भी 8 मैच खेले जायेंगे, जिनमें प्रातः 9.30 बजे से एस्टर नाइट (एस्टर नोएडा) एवं डी.ए.वी. रिन्होस (डी.ए.वी. नेपाल) के बीच सी.एम.एस. स्टेडियम में, सुपर जाइन्ट्स (कोलकाता) एवं ओवरबर्ग इगल्स (दक्षिण अफ्रीका) के बीच गैलेक्सी ग्राउण्ड-बी में जबकि सी.एम.एस. स्टेलियन एवं ग्लोबल माइटी (जी बी स्कूल, नेपाल) के बीच पार्थ स्टेडियम में मुकाबला होगा। इसी प्रकार, अपरान्त सत्र में, साउथ जोन टाइटंस (वेल्स तमिलनाडु) एवं मैम्स एलाइट टाइगर्स (मैम्स उत्तराखंड) के बीच सी.एम.एस. स्टेडियम में, एस.जी.वी.पी. ग्लेडिएटर्स (गुजरात) एवं डी.ई.वी. स्मैशर्स (बिहार) के बीच गैलेक्सी ग्राउण्ड-बी में जबकि आस्ट्रेलियन ज्वाएस (आस्ट्रेलिया) एवं डी.ए.वी. सुपर किंग्स, अमृतसर (पंजाब) के बीच पार्थ स्टेडियम में खेला जायेगा। इसके अलावा, दिन-रात्रि के मैच में बाल भवन लायन्स (दिल्ली) एवं धांगधी ड्रीमर्स (एस.पी.ए. नेपाल) की टीमें सी.एम.एस. स्टेडियम में जबकि हैदराबादी नवाब (हैदराबाद) एवं आर.सी.ए. सुपर स्टार्स (श्रीलंका) की टीमें गैलेक्सी ग्राउण्ड-बी में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *