Breaking News

मध्यांचल डिस्कॉम की ‘एक मुश्त समाधान योजना’ को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

  • हजारों उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ

  • बिजली चोरी के 2023 डिफॉल्टर भी योजना में शामिल

मध्यांचल डिस्कॉम ने जानकारी दी है कि अब बिजली चोरी से जुड़े वर्ष 2023 के डिफॉल्टर उपभोक्ता भी रेड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर ओटीएस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

  • 1123 उपभोक्ताओं ने किया फुल पेमेंट, 2.37 करोड़ की छूट

अब तक 1123 उपभोक्ताओं ने पूरा भुगतान कर लगभग 2.37 करोड़ रुपये की छूट प्राप्त की है, जिनमें सर्वाधिक 291 उपभोक्ता अयोध्या क्षेत्र से हैं।

  • विद्युत चोरी मामलों में 1511 रजिस्ट्रेशन

बिजली चोरी से संबंधित प्रकरणों में 1511 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 3.20 करोड़ रुपये के असेसमेंट के सापेक्ष 0.63 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

  • अब तक 188.10 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली

मध्यांचल डिस्कॉम को योजना के अंतर्गत अब तक कुल 188.10 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। कुल 2,40,447 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।

  • एक दिन में 17.98 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली

13.12.2025 को मात्र एक दिन में 17.98 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली दर्ज की गई।

  • लखनऊ में अमौसी सबसे आगे

लखनऊ जनपद में अमौसी क्षेत्र से 1909, जानकीपुरम से 278, लखनऊ मध्य से 228 तथा गोमती नगर से 112 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।

  • अन्य जिलों में भी दिखा उत्साह

  1. बरेली प्रथम-द्वितीय क्षेत्र: 58,139 रजिस्ट्रेशन, 53.63 करोड़ रुपये राजस्व
  2. अयोध्या क्षेत्र: 61,832 रजिस्ट्रेशन, 53.70 करोड़ रुपये राजस्व
  3. सीतापुर क्षेत्र: 53,566 रजिस्ट्रेशन, 32.38 करोड़ रुपये राजस्व
  4. देवीपाटन क्षेत्र: 37,836 रजिस्ट्रेशन, 22.68 करोड़ रुपये राजस्व
  5. रायबरेली क्षेत्र: 26,547 रजिस्ट्रेशन, 21.68 करोड़ रुपये राजस्व
  • 100% सरचार्ज माफी का सुनहरा मौका

मध्यांचल डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी, मूलधन में छूट एवं बिजली चोरी के मामलों में विशेष रियायत का लाभ लेने के लिए ओटीएस योजना में शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराएं।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *