- एमएलसी पवन सिंह चौहान की ओर से प्लासियों मॉल में हुआ आयोजन
वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर पंकज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एमएलसी पवन सिंह चौहान की तरफ से आज मंगलवार को प्लासियों मॉल में धुरंधर मूवी देखने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिव शरन सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में पत्रकार प्लासियों मॉल पहुंचे, जहां सभी ने एक साथ फिल्म का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच आत्मीयता और सौहार्द का माहौल देखने को मिला, वहीं वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर पंकज को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी गईं।
NAGARIK SATTA