Breaking News

विधानसभा में शैक्षिक भ्रमण पर आए बीएसएस एजुकेशन सेंटर के छात्रों ने समझी विधानसभा की कार्यशैली

लखनऊ। बीएसएस एजुकेशन सेंटर कानपुर के छात्र छात्राओं के एक दल ने आज उत्तर प्रदेश विधान सभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विधान सभा की ऐतिहासिक परंपराओं, संसदीय प्रक्रिया और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शासन व्यवस्था को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करना रहा।

विधान सभा भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों की भेंट विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना से हुई। श्री महाना ने छात्र छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए विधानसभा की कार्यशैली, विधायी प्रक्रिया, प्रश्नकाल, शून्यकाल, समितियों की भूमिका तथा कानून निर्माण की प्रक्रिया के बारे में सरल और सहज शब्दों में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधान सभा जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है और लोकतंत्र की मजबूती में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

सतीश महाना ने विद्यार्थियों को अनुशासन, संवैधानिक मर्यादाओं और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश देते हुए कहा कि देश का भविष्य आज के विद्यार्थियों के हाथों में है। उन्होंने छात्रों को अध्ययन के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष से प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी इस शैक्षणिक भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। विधान सभा भ्रमण के उपरांत छात्र छात्राओं ने इस अनुभव को ज्ञानवर्धक बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और विधानसभा अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *