लखनऊ। चारबाग बस स्टेशन पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की ओर से चालकों एवं परिचालकों व ऑफिस स्टाप के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 307 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
स्वास्थ्य शिविर का समापन नोडल अधिकारी रामराज यादव, ARM आशीष कुमार, वरिष्ट केन्द्र प्रभारी लायक खातून, रूपेश कुमार, अशोक कुमार, मो.रिजवान तथा स्वस्थ विभाग के डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाप सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में किया गया। शिविर के दौरान चालकों की ब्लड प्रेशर, शुगर,आंखों की जांच, क्षय रोग, एड्स, हिपोटाइटिस बी.,सी.,और हृदय संबंधी प्राथमिक जांच की गई।
-
इस अवसर पर नोडल अधिकारी रामराज यादव ने कहा
“UPSRTC में चालकों और परिचालकों का स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है, क्योंकि उनकी सेहत सीधे यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा हर वर्ष नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। समय-समय पर जांच से कर्मचारियों की बीमारियों की पहचान होती है और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को भी कम किया जा सकता है। आगे भी इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
NAGARIK SATTA