Breaking News

प्रयागराज में किया गया 06 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारम्भ

  • इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण में आयेगी कमी: दयाशंकर सिंह

लखनऊ: 23 दिसम्बर। जनपद प्रयागराज में स्वच्छ, हरित एवं आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत आज लीडर रोड डिपो कार्यशाला प्रयागराज में आरजी मोविलिटी द्वारा 06 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारम्भ किया गया। उक्त बसों का संचालन प्रयागराज से वाराणसी, अयोध्या व कानपुर मार्गों पर किया जायेगा।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों को प्रदूषण रहित आरामदायक एवं सस्ती परिवहन सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल निर्देशन में परिवहन निगम के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसका सीधा लाभ पर्यावरण को होगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसे शून्य उत्सर्जन तकनीकी पर आधारित है, जिससे वायु प्रदूषण एवं ध्वनि प्रूदषण में उल्लेखनीय कमी आयेगी। साथ ही डीजल ईधन पर निर्भरता घटेगी और ईधन लागत में बचत होगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक किफायती और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकेगा। यह पहल प्रदेश सरकार की स्वच्छ ऊर्जा नीति, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लक्ष्यों के अनुरूप है। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रयागराज, अयोध्या एवं वाराणसी जैसे प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन नगरों के बीच आधुनिक एवं हरित परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी, डीजी आरजी मोविलिटी सेरगई कोलिकोव, आरएम प्रयागराज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *