Breaking News

नये बस अड्डे से लोगों को आवागमन में होगी सुविधा: दयाशंकर सिंह

  • परिवहन मंत्री ने बुलन्दशहर में नवनिर्मित बस अड्डे का वर्चुअली किया लोकार्पण

लखनऊ, 23 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बुलन्दशहर स्थित शिकारपुर में नवनिर्मित बस अड्डे का वर्चुअली लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि उक्त बस अड्डा शिकारपुर की जनता के लाभदायक होगा। यहां के बसों की संख्या बढ़ाई जायेगी, सभी जगहों से आवागमन सुनिश्चित कराई जायेगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्म शताब्दी का भी अवसर है। पूरा देश प्रदेश उनका जन्म शताब्दी वर्ष भी मना रहा है। इस अवसर पर शिकारपुर, बुलन्दशहर में विधायक अनिल शर्मा के प्रयासों से बस अड्डे का लोकार्पण किया गया। लगभग 02 करोड़ 18 लाख रूपये की लागत से बस अड्डे का निर्माण किया गया है, जिसका सीधा लाभ वहां की जनता को मिलेगा।

परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन निगम के दो मार्गों यथा शिकारपुर से अनूप शहर तथा शिकारपुर से खुर्जा अलीगढ़ मार्ग पर दो बसों का संचालन किया जायेगा। उपरोक्त दोनों बसें शिकारपुर बस स्टेशन पर रात्रि विश्राम करेगी तथा दूसरे दिन प्रातः मार्ग पर प्रस्थान करेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार यहां पर बसों की संख्या बढ़ाई जायेगी, जिससे कि वहां के लोगों को प्रदेश के अन्य जगहों तक पहुंचने में सुविधा हो।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल, परिवहन आयुक्त किंजल सिंह, विशेष सचिव परिवहन केपी सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *