Breaking News
????????????

प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक संपन्न में मुख्य सचिव ने की परियोजनाओं की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक में गंगा एक्सप्रेस-वे, उत्तर प्रदेश डिफेन्स इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क-गौतमबुद्ध नगर तथा फार्मा पार्क-ललितपुर परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने इन परियोजनाओं की नियमित मॉनीटरिंग तथा समयबद्ध पूर्णता पर जोर देते हुए कहा कि ये परियोजनाएं प्रदेश के औद्योगिक विकास तथा रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जिन निवेशकों को भूमि आवंटित की गई है, उनके साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इन बैठकों में इकाइयों की संभावित फंक्शनल डेट तथा वर्क प्लान प्राप्त किया जाए। साथ ही, निवेशकों के साथ चर्चा में शेष औपचारिकताएं त्वरित रूप से पूरी कराकर निर्माण कार्य प्रारंभ करने पर जोर दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्क प्लान के अनुरूप निरंतर मॉनीटरिंग की जाए तथा शीघ्र उत्पादन शुरू करने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि निवेशकों को केवल उपलब्ध भूमि का ही आवंटन किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

गंगा एक्सप्रेस-वे की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने शेष कार्यों को 15 फरवरी 2025 से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यूपी डिफेन्स इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तथा बीडा के लिए शेष भूमि के अधिग्रहण में तेजी लाने पर जोर दिया। साथ ही, बीडा महायोजना-2045 में जोनल एवं सेक्टर प्लानिंग का कार्य 31 मार्च 2025 से पहले पूर्ण कराने, एक्टिवेशन एरिया में जलापूर्ति एवं विद्युत आपूर्ति के लिए वर्क आर्डर इसी माह जारी करने तथा 60 मीटर आर्टिरियल रोड का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि फार्मा पार्क ललितपुर परियोजना में विकास कार्यों को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण कराया जाए।

बैठक में बताया गया कि गंगा एक्सप्रेस-वे के कुल 1497 स्ट्रक्चर (मेजर ब्रिज, आरओबी, माइनर ब्रिज, फ्लाईओवर आदि) में से सभी का कार्य पूर्ण हो चुका है। कैरिज-वे निर्माण 578.03 किमी में से 567.53 किमी पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य 31 जनवरी से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा। सर्विस रोड 730.850 किमी में से 547.478 किमी पूर्ण है तथा अर्थ वर्क पूरा हो चुका है। सर्विस रोड, वे साइड एमेनिटीज तथा स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट आदि कार्य 15 फरवरी तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।

यूपी डिफेन्स इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (यूपीडीआईसी) के लिए 5136.3128 हेक्टेयर के सापेक्ष 4304.7873 हेक्टेयर (83.8 प्रतिशत) भूमि अधिग्रहण पूर्ण हो चुका है। कॉरिडोर के अंतर्गत 62 उद्योगों को भूमि आवंटित की जा चुकी है तथा 113 उद्योगों के लिए आवंटन प्रक्रिया गतिमान है। 15 उद्योगों ने सेटअप प्रारंभ कर दिया है तथा 09 उद्योगों ने उत्पादन शुरू कर दिया है।

मेडिकल डिवाइस पार्क-गौतमबुद्ध नगर में 350 एकड़ के सापेक्ष 300 एकड़ भूमि उपलब्ध है तथा शेष भूमि आपसी सहमति से आगामी 03 माह में अधिग्रहित कर ली जाएगी। पार्क में कॉमन साइंटिफिक फैसिलिटीज का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा उपकरण क्रय की प्रक्रिया प्रगति पर है।

फार्मा पार्क-ललितपुर परियोजना के संबंध में अवगत कराया गया कि पर्यावरण मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। पहले चरण के अंतर्गत पैकेज-1 में सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम, पावर नेटवर्क, वाटर नेटवर्क, वेस्ट वाटर कन्वेयंस सिस्टम, ट्रक पार्किंग, कंपाउंड वॉल, लैंडस्केपिंग के साथ सोलर पैनल, एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, फायर फाइटिंग बिल्डिंग तथा एंट्रेंस गेट का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है।

वर्तमान में साइट पर कार्य 29 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूर्ण करने का लक्ष्य है। परियोजना के इस पैकेज का कार्य 26 सितंबर, 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास प्रांजल यादव सहित संबंधित प्राधिकरणों के अधिकारी भौतिक रूप से एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।

About Nagarik Satta

Check Also

रामकाज और सामाजिक समरसता को समर्पित रहा महंत अवेद्यनाथ का जीवन

12वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होगी श्रद्धांजलि सभा, देशभर के …

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के पर्यटन की अगली मंजिल डिजिटल है

पर्यटन, तकनीक और एआई के संगम से बदलती भारत की यात्रा 27 सितंबर को मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *