लखनऊ। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध संस्थानों में 12 जनवरी को रन फॉर स्वदेशी (स्वदेशी संकल्प रैली) का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरित करना तथा उनमें स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता, टीम भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। आयोजन के अंतर्गत 2 किलोमीटर, 3 किलोमीटर एवं 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम में प्रेरक भाषण तथा स्वदेशी अपनाने से जुड़ी जागरूकता गतिविधियाँ भी आयोजित होंगी। दौड़ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
यह आयोजन युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
NAGARIK SATTA