Breaking News

आमजन तक पहुॅचे आयुष सेवाओं की सुलभता एवं गुणवत्ता: डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’

  • आयुष मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयुष विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की।

मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने बैठक के दौरान आयुष विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं विषयों की विस्तृत समीक्षा की और आयुष चिकित्सा पद्धतियों के सुदृढ़ीकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय कार्यों की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन चर्चा की। डॉ. दयालु ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आयुष सेवाओं की पहुँच आमजन तक सुनिश्चित करें तथा उपचार की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँच सके।

उन्होंने विभागीय कार्यों में आपसी समन्वय, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल देते हुए कहा कि आयुष के माध्यम से एक स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धतियों द्वारा नागरिकों को सुरक्षित, प्रभावी एवं सुलभ उपचार सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकती हैं। बैठक में प्रमुख सचिव, आयुष रंजन कुमार, निदेशक आयुर्वेद चौत्रा वी., विशेष सचिव हरिकेश चौरसिया सहित अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *