Breaking News

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने नई दिल्ली में भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। यह भेंट आत्मीय, सकारात्मक एवं विचारोत्तेजक वातावरण में संपन्न हुई। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों, समसामयिक राजनीतिक परिदृश्य तथा जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

दोनों नेताओं ने भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने, सुशासन को बढ़ावा देने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने पर अपने विचार साझा किए। नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा की भूमिका और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में किए जा रहे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रयासों की प्रशंसा की। दोनो नेताओं की यह मुलाकात आपसी समन्वय, संवाद और सहयोग को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाली रही।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *