Breaking News

राष्ट्रीय सहारा प्रिंट व चौनल के मीडियाकर्मियों को न्याय की आस में एसीएस से मिली उप्र मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति

लखनऊ। राष्ट्रीय सहारा प्रिंट व चौनल के मीडियाकर्मियों को वेतन और न्याय दिलाने के संबंध में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति बुधवार को अपर मुख्य सचिव सूचना संजय प्रसाद से मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी और सचिव भारत सिंह ने उन्हें बताया कि दुरूख और चिंता का विषय है कि सहारा मीडिया समूह के लखनऊ व नोएडा सहित यूपी के सैकड़ों मीडियाकर्मी संकट में हैं।

अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद को अवगत कराते हुए अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय सहारा अखबार और सहारा समय चौनल के श्रमजीवी मीडियाकर्मियों को वर्षों से नियमित वेतन नहीं मिल रहा था। वर्तमान में सहारा प्रबंधन ने कर्मचारियों को बगैर नोटिस दिए नौकरी से निकालना और जबरन इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया। बगैर बकाया वेतन और बिना पीएफ दिए जबरन कर्मचारियों को निकालकर राष्ट्रीय सहारा अखबार का प्रकाशन बंद कर देना श्रम कानूनों का उल्लंघन है।

ऐसी स्थिति में सहारा के हजारों मीडियाकर्मी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और इनके पास कानूनी लड़ाई के जरिए न्याय पाने के लिए वकील करना भी कठिन है। उन्होंने बताया कि वेतन ना मिलने, पीएफ ना मिलने और नौकरी से निकाले जाने जैसे तनाव और आर्थिक तंगी के होते पूर्व में कुछ सहाराकर्मी आत्महत्या करने पर मजबूर हो चुके हैं। ऐसे में अनुरोध है कि सहारा प्रबंधन और सहाराकर्मियों के बीच प्रकरण को संज्ञान लेकर हस्तक्षेप कर पीड़ित कर्मचारियों को न्याय दिलाने में सहयोग करें।

About Nagarik Satta

Check Also

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

ग्रीन एनर्जी का प्रमुख केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश, समिट में मंत्री ए.के. शर्मा ने पेश किया विजन

सौर ऊर्जा, बायोएनर्जी और सीबीजी परियोजनाओं के विस्तार पर जोर, निवेश और रोजगार सृजन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *