Breaking News

बैंड प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्र की धड़कन को दर्शाती हैंः रेखा गुप्ता

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का दौरा किया

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरूवार को दिल्ली कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) का दौरा किया। कैडेटों के अनुशासन और प्रस्तुति से प्रभावित होकर उन्होंने उनके आचरण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समन्वित परेड, बैंड प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्र की धड़कन को दर्शाती हैं।

मुख्यमंत्री ने साहसी और जिम्मेदार युवाओं के निर्माण के साथ-साथ उनमें राष्ट्रवाद, एकता और संवैधानिक प्रतिबद्धता के आजीवन मूल्यों को विकसित करने में एनसीसी द्वारा निभाई गई भूमिका की प्रशंसा की। एनसीसी के समग्र प्रशिक्षण ढांचे पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ शिविर और ‘विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर’ जैसी राष्ट्रीय एकीकरण पहलों के महत्व पर चर्चा की।

अपने समापन संबोधन में श्रीमती गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस विजन पर भरोसा जताया किया कि, आज के कैडेट कल के नेता हैं, जो भारत की एकता, अखंडता और गरिमा के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए विभिन्न भूमिकाओं में राष्ट्र की सेवा करेंगे। युवाओं से कर्तव्य की दृढ़ भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए उन्होंने उन्हें याद दिलाया कि स्वतंत्रता जिम्मेदारी के साथ आती है और एक विकसित भारत का निर्माण एक साझा मिशन है। उन्होंने राष्ट्र के गौरव और भारत माता की सेवा की भावना को बनाए रखने के आह्वान के साथ अपनी बात समाप्त की।

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने एनसीसी कैडेटों द्वारा प्रस्तुत श्गार्ड ऑफ ऑनरश् का निरीक्षण किया। इसके पश्‍चात केरल के थोडुपुझा स्थित न्यूमैन कॉलेज के कैडेटों द्वारा एक शानदार बैंड प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। बाद में उन्होंने श्फ्लैग एरियाश् का दौरा किया, जहां सामाजिक विषयों और राष्ट्रीय प्रगति को प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद, उन्होंने श्हॉल ऑफ फेमश् का दौरा किया और उन्‍हें एनसीसी के इतिहास और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई, जिसके बाद कैडेटों द्वारा एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *