Breaking News

86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) 19 जनवरी से लखनऊ में होगा

  • उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उद्घाटन भाषण देंगी

  • लोक सभा अध्यक्ष उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित

पारदर्शी, प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित विधायी प्रक्रियाओं के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग, विधायकों की क्षमता निर्माण तथा जनता के प्रति विधायिका की जवाबदेही पर होगा विचार-मंथन। सम्मेलन का समापन 21 जनवरी 2026 को लोक सभा अध्यक्ष के समापन संबोधन के साथ होगा

नई दिल्ली, नागरिक सत्ता। 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) सोमवार, 19 जनवरी को उत्तर प्रदेश विधान सभा, लखनऊ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू होगा।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना स्वागत भाषण देंगे। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति  कुंवर मानवेंद्र सिंह उद्घाटन सत्र में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे।

इस अवसर पर राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश तथा उत्तर प्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय भी विशिष्ट जनसमूह को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, उत्तर प्रदेश विधान परिषद एवं उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

19 से 21 जनवरी, 2026 तक आयोजित तीन-दिवसीय सम्मेलन के दौरान निम्नलिखित विषयों पर होगा विचार-मंथन:

  1. पारदर्शी, प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित विधायी प्रक्रियाओं के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग;
  2. कार्यकुशलता बढ़ाने एवं लोकतांत्रिक शासन को सुदृढ़ करने हेतु विधायकों की क्षमता निर्माण; तथा
  3. जनता के प्रति विधायिका की जवाबदेही।

सम्मेलन का समापन 21 जनवरी को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के समापन संबोधन के साथ होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ; राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश; उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह तथा उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना समापन सत्र की शोभा बढ़ाएंगे और उसे संबोधित करेंगे।

19 जनवरी, 2026 से होने वाले 86वें AIPOC से पहले लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय विधायी निकायों के सचिवों का 62वां सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *