Breaking News

भाजपा में संगठन केवल एक व्यवस्था नहीं बल्कि एक संस्कार हैः नितिन नवीन

नई दिल्ली, नागरिक सत्ता। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार सम्भालने के बाद नितिन नवीन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘‘राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान है, और सेवा का दृढ़ संकल्प है। इस नई जिम्मेदारी के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।‘‘ मैं उन सभी प्रदेशों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस पद के लिए मेरा नाम प्रस्तावित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प दिया है, उसे साकार करने के लिए हम सभी पूर्ण एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत रहेंगे।

उन्होने लिखा ‘‘मैं पूरे आदर और सम्मान के साथ जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में संगठन ने अभूतपूर्व विस्तार देखा, और कार्यकर्ता-आधारित राजनीति तथा सेवा की संस्कृति और अधिक सुदृढ़ हुई। उसी संगठनात्मक परंपरा को आगे बढ़ाना मेरा साझा संकल्प है।‘‘

भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ बड़े पदों और बड़ी जिम्मेदारियों के लिए किसी विशेष परिवार से होना आवश्यक नहीं। यहाँ साधारण कार्यकर्ता होना ही सबसे बड़ी योग्यता है। इसी संगठन में एक सामान्य परिवार का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और एक साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे दायित्व तक पहुँच सकता है।

एक कार्यकर्ता के रूप में संगठन में जमीनी स्तर से लेकर आज इस दायित्व तक पहुँचना, मेरे लिए सौभाग्य और जिम्मेदारी दोनों है। पार्टी के वरिष्ठजनों और करोड़ों कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास व अपार सहयोग से ही यह संभव हुआ है। यही भारतीय जनता पार्टी की आत्मा है, और यही उसे अन्य राजनीतिक दलों से मूल रूप से अलग बनाती है।

‘‘आज मैं देश के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता से कहना चाहता हूँ, आप केवल कार्यकर्ता नहीं हैं, आप राष्ट्र निर्माण के सिपाही हैं। आपका संघर्ष, आपकी निष्ठा और आपका परिश्रम भारत के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।‘‘

हमारा लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना और प्रधानमंत्री जी के संकल्प को सिद्ध करना। एक ऐसा भारत बनाना, जहाँ विकास और विरासत साथ-साथ आगे बढ़ें।
मुझे गर्व है कि मैं इस महान संगठन का कार्यकर्ता हूँ। मुझे गर्व है कि मैं भाजपा परिवार का हिस्सा हूँ।

About Nagarik Satta

Check Also

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

उज्ज्वला योजना से त्योहारों की खुशियों तकः गरीबों के सम्मान और आत्मनिर्भरता की पहल

दीपावली और होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल से करोड़ों परिवारों को राहत, किसानों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *