Breaking News

टीम भावना के किसी लक्ष्य को पाना होता है आसानः प्रो जेपी पाण्डेय

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब यूपी फाउंडेशन की सेक्शन 8 कंपनी में नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को ओरिएंटशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो पाण्डेय ने सभी कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होने कहा कि कंपनी का लक्ष्य प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को उच्च शिखर पर पहुंचाना है। ऐसे में यह लक्ष्य को पाना तभी संभव है जब कर्मचारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करें। टीम के रूप में कार्य करके किसी भी लक्ष्य को आसानी से पाया जा सकता है। विश्वविद्यालय नवाचार और उद्यमिता को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्र 8 कंपनी कलाम सेंटर फॉर इन्नोवेशन एंड इनक्यूबेशन ऑफ स्टार्टअप्स भी चल रही है।

इस मौके पर कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के रूप में वित्त अधिकारी केशव सिंह ने भी सभी कर्मचारियों को इनोवेशन हब के उदेश्यों के बारे में बताया। कहा कि प्रदेश के प्रगति में योगदान के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। डीन इनोवेशन प्रो बीएन मिश्रा ने कहा कि कंपनी को विश्व पटल पर लाना होगा। यह तभी संभव है जब हम अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए परिश्रम करेंगे। एसो डीन इनोवेशन एवं कलाम सेंटर के निदेशक डॉ अनुज कुमार शर्मा ने कहा कि कंपनी प्रदेश के युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अवसर प्रदान करने के लिए बनायी गयी है। ताकि युवा अपने सपने को साकार कर सके। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने काम को बखूबी किया जाये।

इनोवेशन हब के सीईओ महीप सिंह ने नवनियुक्त कर्मचारियों को इनोवेशन हब के कार्यों की रूपरेखा, नवाचार के लिए जारी योजनाओं आदि की जानकारी दी। इस मौके पर इनोवेशन हब की सीआईओ वंदना शर्मा सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

अंतरसंकाय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बीपीएड का दबदबा, महिला और पुरुष दोनों वर्गों में जीता खिताब

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ में आयोजित अंतरसंकाय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के महिला और पुरुष दोनों …

स्वरलहरी म्यूजिकल ग्रुप की संगीतमय शाम में गूंजे सदाबहार फिल्मी गीत, कलाकारों ने बांधा समां

लखनऊ। स्वरलहरी म्यूजिकल ग्रुप की ओर से आयोजित सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों की संगीतमय शाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *