Breaking News

रिश्वत मांगने की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री का सख्त रुख, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

  • नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने आवास पर की जनसुनवाई

लखनऊ, 22 जनवरी । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। जनसुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं मंत्री श्री शर्मा के समक्ष रखीं। मंत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अतिक्रमण हटाने, नगरों में साफ सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार सहित अनेक महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई हुई। श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को बुनियादी सुविधाओं के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

अमरोहा से आए मोहम्मद यूसा ने शिकायत की कि विद्युत कनेक्शन के लिए उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है और रिश्वत की मांग की जा रही है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने तत्काल पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक रविश गुप्ता से फोन पर वार्ता कर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। मंत्री ने दोषी संविदा कर्मी को सेवा से बाहर करने तथा संबंधित नियमित कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में कमल सिंह भारती द्वारा एस्टीमेट राशि जमा करने के बावजूद विद्युत कनेक्शन न मिलने की शिकायत पर मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को फटकार लगाई और बिना विलंब कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। मंत्री ने दो टूक कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

 

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *