लखनऊ। प्रजातंत्र की स्थिरता एवं मजबूती के लिए यह आवश्यक है कि मतदाता जागरूकता के साथ मतदान प्रक्रिया में भाग लें, जिससे देश का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
इसी उपलक्ष्य में लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के प्रांगण में मतदाता दिवस के अवसर पर एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व कार्यक्रम का आरंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बैजू अब्राहम ने सभा को संबोधित करते ही प्रजातंत्र मे मतदान के महत्व एवं निष्पक्ष मतदान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला ।इसके पश्चात कुलानुशासक प्रोफेसर ऋषि कुमार मिश्रा द्वारा सभी उपस्थित जनों को मतदान के प्रति जागरूक रहने तथा निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों के साथ-साथ एन.एस.एस कैडर, एन.सी.सी कैडेट, तथा बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं युवाओं को सक्रिय नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. नौमिता गवन (अर्थशास्त्र विभाग) ,डॉ. अरुण कुमार मिश्रा (प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग)एवं डॉ. सरविंद कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम ने मतदाता जागरूकता के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।
NAGARIK SATTA