लखनऊ। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के मूल्यों, मर्यादाओं तथा कर्तव्यों के पालन का सामूहिक संकल्प लिया।
गणतंत्र दिवस समारोह में महाराष्ट्र राज्य से आए पर्यटकों ने भी उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ सहभागिता की, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई।
समारोह के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत राम बालक, प्रधान लिपिक को उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ।
NAGARIK SATTA