लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय ने झंडा रोहण किया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी और गणतंत्र दिवस और संविधान की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे मजबूत और सशक्त संविधान है। संविधान के जरिए ही देश के हर व्यक्ति को अधिकार मिले हुए हैं। हमें अपने अधिकारों के साथ ही अपने कर्तव्यों के प्रति भी सचेत रहना चाहिए।
इसी क्रम में वित्त अधिकारी केशव सिंह ने भी गणतंत्र दिवस के महत्व और उसके इतिहास पर प्रकाश डाला। बताया कि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू किया गया।
इस दौरान सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के निदेशक प्रोफेसर वीरेंद्र पाठक इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनीत कंसल ने भी अपना विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने देश भक्ति गीत और कविताएं प्रस्तुत कर मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रोफेसर राजीव कुमार कुलसचिव रीना सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण ओ पी सिंह श्रीमती सरोज पांडेय सहित अन्य अधिकारी शिक्षक कर्मचारी छात्र मौजूद रहे।
NAGARIK SATTA