Breaking News

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम योगी ने बुनकरों को किया सम्मानित, योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे सहायता के चेक

लखनऊ। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट बुनकरों को संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना तथा झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान हथकरघा उत्पादों के विपणन और निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया। हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (एचईपीसी), टनेरा (टाटा समूह), बीटीडीसी, इंटरनेशनल फैशन बिजनेस एक्सचेंज काउंसिल (आईएफबीईसी) सहित अन्य संस्थाओं के साथ महत्वपूर्ण एमओयू किए।

इस अवसर पर मंत्री राकेश सचान ने मुख्यमंत्री को हथकरघा से निर्मित राधा-कृष्ण की कलाकृति भेंट की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस देश की समृद्ध बुनकरी परंपरा, स्वदेशी संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का उत्सव है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में तीन लाख से अधिक हथकरघे संचालित हैं और प्रदेश सरकार बुनकरों के आर्थिक, तकनीकी और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना के तहत अब तक 2,489 हथकरघा और 1,315 पावरलूम बुनकरों को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। वहीं, झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के तहत 2,796 हथकरघा और 1,466 पावरलूम बुनकरों को सहायता प्रदान की गई है।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य हथकरघा निगम ने इस वर्ष लगभग 38 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया है। इसे प्रदेश के हथकरघा क्षेत्र में हो रही प्रगति का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

सरकार का जोर हथकरघा उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के साथ बुनकरों की आय बढ़ाने पर है। पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क और प्रस्तावित संत कबीर टेक्सटाइल पार्कों के माध्यम से प्रदेश के वस्त्र उद्योग को नई गति मिलने और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के जरिए प्रदेश सरकार ने हथकरघा क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार, निर्यात के अवसर और सरकारी सहायता से जोड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

About Nagarik Satta

Check Also

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से की प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील

यूपी की 374 ग्रामीण सड़कों के लिए 544.62 करोड़ मंजूर लखनऊ। केंद्रीय कृषि एवं किसान …

भारत ने उठाई छोटे देशों की आवाज, जन-केंद्रित कूटनीति पर जोर

सेंट जॉन्स। कैरेबियाई द्वीप देश एंटीगुआ और बारबुडा के सेंट जॉन्स में आयोजित राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *