इस्लामाबाद
नोबल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई को तालिबान के आतंकवादी ने फिर जान से मारने की धमकी दी है। तालिबान आतंकवादी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा कि इस बार कोई गलती नहीं होगी। 9 साल पहले इसी तालिबानी आतंकवादी ने मलाला पर जानलेवा हमला किया था। हालांकि, इस खतरनाक ट्वीट के बाद ट्विटर ने वह अकाउंट ही स्थायी रूप से हटा दिया, जिससे यह ट्वीट किया गया था।
जानकारी के मुताबिक मलाला ने खुद ट्वीट करके तालिबानी धमकी के बारे में जानकारी दी है। पाकिस्तान की सेना और प्रधानमंत्री इमरान खान दोनों से पूछा कि उन पर हमला करने वाला एहसानुल्लाह एहसान कैसे सरकारी हिरासत से फरार हो गया? एहसान को 2017 में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जनवरी 2020 में एक तथाकथित सुरक्षित पनाह-गाह से फरार हो गया था, जहां उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी द्वारा रखा गया था।
एहसान की गिरफ्तारी और फरारी दोनों की परिस्थितियों को लेकर विवाद बना हुआ है। भागने के बाद से एहसान ने उसी ट्विटर अकाउंट के जरिए पाकिस्तानी पत्रकारों के साथ संवाद किया था, जिससे उर्दू भाषा में धमकी दी गई थी। उसके कई ट्विटर अकाउंट रहे हैं, जिनमें से सभी को बंद कर दिया गया है। प्रधानमंत्री के सलाहकार राउफ हसन ने कहा कि सरकार इस धमकी की जांच कर रही है और उसने तुरंत ट्विटर से अकाउंट बंद करने को कहा था।
Check Also
धर्मगुरू दलाई लामा की पहचान मिटाने के लिए चीन पूरी ताकत झोंक दिया है – विजय शंकर दूबे (क्राइम-एडिटर)
चीन लगातार तिब्बत पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हर वह हथकंडा अपना रहा …
फ्रांस में पुलिस जब चाहे तब मस्जिद और मदरसो को बंद कर सकती है – राजेंदर दूबे (स्पेशल एडिटर)
पेरिस फ्रांस ने देश में बढ़ रहे इस्लामिक आतंकवाद को खत्म करने के लिए एक …
NAGARIK SATTA