Breaking News

प्रदेशभर के शिक्षा प्रेरकों के लंबित मानदेय भुगतान के लिए 397.18 करोड़ रुपये आवंटित

  • मऊ के 900 शिक्षा प्रेरकों को मिला 5.52 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया मानदेय

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वर्षों से लंबित शिक्षा प्रेरकों के मानदेय भुगतान का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत जनपद मऊ के लगभग 900 शिक्षा प्रेरकों के बकाया मानदेय भुगतान के लिए 5 करोड़ 52 लाख रुपये से अधिक तथा प्रदेशभर के शिक्षा प्रेरकों के लिए कुल 397.18 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत एवं आवंटित की गई है।

शुक्रवार को मऊ स्थित कम्युनिटी हॉल में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित शिक्षा प्रेरकों के बकाया मानदेय भुगतान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि शिक्षा प्रेरकों ने गांव-गांव जाकर निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने और समाज में शिक्षा की अलख जगाने का सराहनीय कार्य किया है। समाज के प्रति उनका योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिक्षा प्रेरकों की समस्याओं और उनके पक्ष को शासन तक पहुंचाया जाएगा।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा प्रेरकों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके वर्षों से लंबित मानदेय भुगतान का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय सरकार की संवेदनशीलता और समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

प्रदेश में आए बदलावों का उल्लेख करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि एक समय था जब युवाओं के हाथों में कट्टे और कारतूस पकड़ा दिए जाते थे, लेकिन आज सरकार नौजवानों के हाथों में कंप्यूटर और किताबें देकर उन्हें शिक्षित और हुनरमंद बनाने का काम कर रही है। शिक्षा और तकनीकी विकास को प्राथमिकता देते हुए मिशन कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों का आधारभूत ढांचा मजबूत किया जा रहा है। वहीं, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के विकास के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये तथा 100 विद्यालयों में कंप्यूटर उपलब्ध कराने की योजना भी स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश के विजन को साकार करने के लिए डबल इंजन की सरकार शिक्षा, कौशल विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

About Nagarik Satta

Check Also

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सीएमएस विज्ञान मेले का किया उद्घाटन, बाल वैज्ञानिकों का बढ़ाया उत्साह

पूर्व छात्र के रूप में विद्यालय पहुंचे थे वायुसेना प्रमुख अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु …

भारत-ईयू संबंधों को मिलेगी गतिः नीदरलैंड, बुल्गारिया के समकक्षों से मिले जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नीदरलैंड के विदेश मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *