Breaking News

इंडोनेशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा जावा सागर में मिला, 62 यात्री थे सवार

जकार्ता। इंडोनेशियाई गोताखोरों ने दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग 737-500 के मलबे का रविवार को पता लगा लिया। उन्हें शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान का मलबा जावा सागर में 23 मीटर की गहराई में मिला है जिसमें 62 यात्री सवार थे। एयर चीफ मार्शल हादी त्जाहजांतो ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें खबर मिली है कि पानी में दृश्यता ठीक है जिससे गोताखोरों के दल के लिए विमान के कुछ हिस्सों को खोजने में मदद मिली।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम निश्चित है कि वह वहीं स्थान है जहां पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।’’ एयर चीफ मार्शल ने बताया कि विमान के हिस्से मिले हैं जिनपर पंजीकरण संख्या दर्ज है। इससे पहलेबचाव दल के सदस्यों को जावा के समुद्र से रविवार सुबह मानव अवशेष, फटे कपड़े एवं धातु के कुछ टुकड़े मिले थे। उन्होंन कहा, ‘‘उम्मीद है कि आज दोपहर तक मौजूदा स्थिति और दृश्यता ठीक है जिससे हम खोज अभियान जारी रख सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि शनिवार दोपहर विमान का संपर्क टूटने के बाद नौसेना के पोतों को सोनार संकेत मिले जिसके बाद श्रीविजय एयरलाइंस के विमान को तलाश करने में कामयाबी मिली। अभी तक विमान हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही उसमें सवार किसी के जिंदा होने के संकेत मिले हैं। राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा, ‘‘ मैं सरकार और सभी इंडोनेशिया वासियों की ओर से इस हादसे पर दुख व्यक्त करता हूं।’’ परिवहन मंत्री बी के सुमादी ने संवादाताओं से कहा कि दुर्घटनास्थल का अनुमान लगने के बाद अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया है। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने बयान जारी करके कहा कि खोज एवं बचाव दल ने लांकांग और लाकी द्वीपों के बीच ये वस्तुएं बरामद की हैं।

About NSNews_Desk

Check Also

भारत-चीन के बीच कल 10वें दौर की बातचीत

पूर्वी लद्दाख क्षेत्र को लेकर भारत और चीन के बीच शनिवार को दसवें दौर की …

चीन का कबूलनामा, गलवान घाटी में हुई झड़प में PLA के पांच सैन्यकर्मी मारे गए थे

बीजिंग। चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने शुक्रवार को पहली बार आधिकारिक तौर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *