Breaking News

छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसके बाद सुरक्षा बलों ने वहां से हथियार और माओवादियों से संबंधित अन्य सामान बरामद किया है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मंगलवार को बताया कि बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिरमागुंडा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद हथियार और अन्य सामान बरामद किया है।
सुंदरराज ने बताया कि गंगालूर थाना से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन और जिला बल के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया गया था। दल जब सुबह करीब 06:30 हिरमागुंडा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के भागने के बाद सुरक्षा बलों ने जब घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से एक बंदूक, धनुष-बाण और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

About NSNews_Desk

Check Also

नोबेल पुरस्कृत मलाला को तालीबानी आतंकी ने दी धमकी – श्रीराम पांडेय (सब- एडिटर)

इस्लामाबाद नोबल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई को तालिबान के आतंकवादी ने फिर जान से मारने …

धर्मगुरू दलाई लामा की पहचान मिटाने के लिए चीन पूरी ताकत झोंक दिया है – विजय शंकर दूबे (क्राइम-एडिटर)

चीन लगातार तिब्बत पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हर वह हथकंडा अपना रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *