Breaking News

भारतीय सीमा में पकड़े गए चीनी सैनिक को लौटाया

नई दिल्ली: भारत ने लद्दाख में सीमा पर पकड़े गये चीनी सैनिक को चीन को वापस कर दिया है. भारतीय सेना ने पकड़े गए चीन के सैनिक को चुशुल मोलडो बॉर्डर पॉइंट पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को आज दस बजे सौंप दिया. 8 जनवरी की सुबह यह सैनिक पेंगोंग झील के दक्षिण में एलएसी को पार करके भारतीय सीमा में आ गया था. वहां पर तैनात भारतीय जवानों ने इस चीनी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया. चीन के सैनिक के साथ निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई. जिन हालात में चीनी सैनिक एलएसी पार करके भारतीय सीमा में दाखिल हुआ इसकी भी जांच की गई.
उधर, चीनी सैनिक के भारतीय सीमा में घुसने पर चीन ने कहा कि उसका जवान अंधेरे में भटक कर भारतीय इलाके में दाख़िल हो गया था. चीन ने भारत से अपने सैनिक को लौटाने का अनुरोध किया था. जिसके बाद आज भारत ने चीन के सैनिक को पीएलए से सुपुर्द कर दिया.
एक साल के भीतर यह दूसरा मामला है जब चीनी सैनिक भटक कर भारतीय इलाके में घुस आए और बाद में भारतीय सैनिकों ने उसे चीनी सेना को वापस कर दिया. इससे पहले, भारतीय सेना ने पिछले साल अक्टूबर महीने में पूर्वी लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में पीएलए के एक सैनिक को पकड़ा था. चीनी सैनिक वांग या लोंग भटक कर वास्तविक नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में घुस आया था. बाद में उसे चीन को सौंप दिया गया था.
आपको बता दें कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर पिछले मई के पहले हफ्ते से भारत और चीन के सैनिक आमने सामने हैं. सरहद पर हालात काफी तनावपूर्ण है. यही वजह है कड़ाके की ठंड में भी सीमा पर दोनों ओर से सैनिकों का जबरदस्त जमावड़ा है.

About NSNews_Desk

Check Also

शोक सभा में पत्रकारों ने दो वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति की तरफ से एनेक्सी मीडिया सेंटर में सोमवार …

भारत-चीन के बीच कल 10वें दौर की बातचीत

पूर्वी लद्दाख क्षेत्र को लेकर भारत और चीन के बीच शनिवार को दसवें दौर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *