Breaking News

पाकिस्तान की एक और आतंकी साजिश नाकाम, आईबी को मिली सुरंग

जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सैनिक हमेशा प्रयासरत करते हैं। वहीं भारत के सतर्क जवान उनकी साजिशों को हर बार नाकाम बना देते हैं। अब पाकिस्तान ने जिला कठुआ के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ कराने के इरादे से सुरंग का निर्माण किया था जिसका बीएसएफ के सतर्क जवानों ने पता लगा लिया है। सुरंग मिलने के बाद जवानों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया है।
सूत्रों का कहना है कि बीएसएफ के जवान रोजाना की तरह जब हीरानगर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त लगा रहे थे तभी उन्हें बोबिया क्षेत्र में इस सुरंग का पता चला। आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के इरादे से बनाई गई इस सुरंग के मिलते ही जवानों ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि सुरंग के जरिए आतंकवादी इस और घुसपैठ कर आए हैं। अपनी इस शंका को दूर करने के लिए बीएसएफ, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। बोबिया में पड़ने वाले गांवों में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने रात या फिर तड़के किन्हीं संदिग्ध लोगों को आसपास तो नहीं देखा। वहीं सुरंग मिलने की सूचना मिलते ही यहां से जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

About NSNews_Desk

Check Also

तकनीक जब संवेदना से जुड़ती है, तभी विकास समावेशी बनता है: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा, एआई का प्रयोग हमें प्रोएक्टिव अप्रोच के साथ करना है लखनऊ में …

शिल्पा शेट्टी की मास्टरशेफ इंडिया में एंट्री, नया सीज़न बताएगा ‘नए भारत की कहानी’

मुंबई | लोकप्रिय कुकिंग रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया का आगामी सीज़न इस बार नए अंदाज़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *