Breaking News

सिंधु के पानी का उपयोग अब देश व किसानों के हित में किया जाएगा: शिवराज सिंह

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधु जल संधि के ऐतिहासिक निर्णय पर किसान संगठनों के साथ आज नई दिल्ली के पूसा परिसर स्थित शिंदे सभागार में महत्वपूर्ण संवाद किया। विभिन्न राज्यों से आए किसान संगठनों ने एक स्वर में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत किया।
शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ऐतिहासिक अन्याय को समाप्त किया, उनका अभिनंदन है। इस पानी का उपयोग अब देश एवं किसानों के हित में किया जाएगा। शिवराज सिंह ने कहा कि पहलगाम आतंकी घटना ने हम सभी को झकझोर दिया, इस घटना से सारा देश व्यथित हो गया था। हर दिल में गुस्सा था। हम किसी को छेड़ते नहीं है लेकिन ये भारत है, हमें कोई छेड़ता है तो हम उसे छोड़ते भी नहीं हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की तरफ से आतंकवाद के खिलाफ जिम्मेदारीपूर्वक कड़ा जवाब दिया गया है। हमने सीधे पाकिस्तान पर हमला नहीं बोला, हमारी लड़ाई आतंकवाद से थी। हमने आतंकवादियों के अड्डों को ध्वस्त किया।

About Nagarik Satta

Check Also

सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत: योगी आदित्यनाथ

सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन) के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, उद्योग, लॉजिस्टिक्स और डेटा …

100% एथेनॉल वाले ईंधन को सरकार की मंजूरी, अब E100 फ्यूल से चल सकेंगी खास कारें

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 100 प्रतिशत तक एथेनॉल वाले ईंधन E100 के इस्तेमाल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *