Breaking News

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल के किरदार मशहूर हुए दिलीप जोशी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी पार्टनरशिप में ट्रैवल एजेंसी चलाते थे। लेकिन कुछ समय बाद उनका इस काम से मन ऊबने लगा। वो बचपन से थिएटर करने का शौक था इसलिए उन्होंने टीवी और फिल्मों में एक्टिंग करने के बारे में सोचा। चुकि एक्टिंग लाइन में भी सफलता मिलने की गारंटी नहीं थी। इसलिए वे ट्रैवल एजेंसी का काम छोड़कर एक्टिंग के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। एक दिन उन्होंने अपने मन की बात पत्नी जयमाला जोशी को बताई। उनकी पत्नी ने सारी बात सुनी और कहा कि आप जो करना चाहते हैं करिए। पत्नी की ये बात सुनकर दिलीप जोशी की हिम्मत बढ़ी। उन्होंने ट्रैवल एजेंसी का काम छोड़ा और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए निकल पड़े।

दिलीप जोशी को सलमान खान के साथ ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, शाहरुख खान के साथ ‘वन 2 का 4’ और ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ जैसी फिल्में करने के बाद भी उनके मन मुताबिक काम नहीं मिल रहे थे। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार मिला उसके बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई। बचपन से ही उनका झुकाव रंगमंच की तरफ जरूर था। इसलिए वो रंगमंच से जुड़ गए। जहां एक नाटक में काम करने के सिर्फ 450 रुपए मिलते थे, लेकिन इतने में गुजारा करना संभव नहीं था। इसलिए दिलीप ने आजीविका चलाने के लिए पार्टनरशिप में ट्रैवल एजेंसी खोली थी।

एक इंटरव्यू के दौरान दिलीप जोशी ने कहा था- मेरी बेटी का जन्म 1992 में हुआ था। उस समय मेरे बैंक अकाउंट में 25 हजार रुपए थे। उसमें से करीब 13 हजार रुपए अस्पताल में खर्च हो गए। तब मेरे पास बस कुछ नाटक थे। मुझे प्रति नाटक लगभग 450 रुपए मिलते थे। मुझे हम आपके हैं कौन मिली और फिर मुझे लगा कि जिंदगी सेट हो गई है। वो फिल्म आई और सुपरहिट हो गई, लेकिन उसके बाद भी कोई काम नहीं मिला। उसके बाद लाइफ में ऐसा समय आया कि काम के लिए कोई फोन नहीं आ रहा था। समझ में नहीं आ रहा था कि अब इस उम्र में कौन सी नई लाइन में जाऊं। पैसों की तंगी के चलते काफी परेशान थे और काम मांगने के लिए डायरेक्टर-प्रोड्यूसर्स के ऑफिसों के चक्कर लगाते रहते थे।

उन्होंने बताया मैं ऐसा काम नहीं करना चाह रहा था, जिसे अपने परिवार के साथ बैठकर न देख सकूं। इसलिए मैंने कॉमेडी सर्कस का ऑफर ठुकरा दिया। उसके एक महीने के बाद ही मुझे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का ऑफर मिला। इसे भगवान का आशीर्वाद मानकर स्वीकार कर लिया। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 28 जुलाई 2008 को शुरू हुआ। इस शो मे जेठा लाल के किरदार में दिलीप जोशी को खूब सफलता मिली।

About Nagarik Satta

Check Also

डा अनिल रस्तोगी सम्मान समारोह मे गांधी-बोस-भगत-विवेकानंद: हमारे पथ प्रदर्शक पर चर्चा

लखनऊ। समाजसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में समर्पित संस्था वसुंधरा फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष …

रंगमंच सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम : पुनीत अस्थाना

लखनऊ। रंगमंच सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। श्रेष्ठ रंगकर्म न तो अपना संदेश सीधे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *