Breaking News

लखनऊ की मेयर शुक्रवार को आकाशवाणी पर लाइव जनता की समस्याओं का करेंगी समाधान

लखनऊ। नगर की जनसमस्याओं को सीधे तौर पर समझने और उनके समाधान के लिए लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल प्रत्येक महीने के दूसरे और चौथे शुक्रवार को आकाशवाणी लखनऊ के एफएम रैंबो चौनल 100.7 MHZ के स्टूडियो में लाइव प्रसारण में मौजूद रहेंगी। महीने के दूसरे शुक्रवार 13 जून को मेयर सुषमा खर्कवाल आकाशवाणी स्टूडियो में लाइव प्रसारण में मौजूद रहकर जनता की समस्याओं का समाधान करेंगी।
आकाशवाणी की सहायक निदेशक (कार्यक्रम) अनामिका श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ नगरपालिका क्षेत्र के निवासी अपने इलाके की समस्याएं बताने और समाधान के लिए आकाशवाणी लखनऊ के फ़ोन नंबर पर 0522- 2238845, 0522- 2238852 फ़ोन कर सकते हैं और ईमेल भी कर सकते हैं। – Email-fmakashvanilucknow@gmail.com

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *