Breaking News

एकेटीयू में औषधि एवं योग वाटिका का हुआ उद्घाटन

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय एवं सरोज पाण्डेय ने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर औषधि एवं योग वाटिका का उद्घाटन किया। औषधि वाटिका में जहां विभिन्न प्रकार के औषधि गुणों वाले पौधे हैं वहीं योग वाटिका में सूर्य नमस्कार के विभिन्न चरण और सूर्य के 12 मंत्र लगाये गये हैं।
इस दौरान परिसर में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। शिविर का उद्घाटन कुलपति प्रो0 पाण्डेय ने किया। शिविर में विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, शिक्षकों कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। मेदांता की मेडिकल टीम ने जांच कर जरूरी सुझाव दिये। इस दौरान प्रतिकुलपति प्रो0 राजीव कुमार, कुलसचिव रीना सिंह, वित्त अधिकारी केशव सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *