Breaking News

होटल ताज पहुंच मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

  • काशी में 24 जून को होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

वाराणसी, 17 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान मंगलवार सुबह होटल ताज पहुंचे। यहां 24 जून को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन की तैयारियों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम द्वारा बैठक के संबंध में की गयी तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान भी मुख्यमंत्री का मध्य क्षेत्रीय परिषद के बैठक की तैयारियों पर जोर था। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मेजबान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहेंगे।

मंगलवार को निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, सुशील सिंह, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *