Breaking News

उद्योगपति विश्वास स्वरूप अग्रवाल ने विभूतियों का किया सम्मान

  • नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट ने मनाया सरयू छट्ठी महाेत्सव, हुआ भंडारा

अयोध्या। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में संत तुलसीदास कच्चा घाट पर सरयू मैया के जन्मोत्सव के छट्ठी का महाेत्सव धूमधाम से मनाया गया। छट्ठी महाेत्सव पर मां सरयू की दिव्य, भव्य फूलबंगला झांकी सजाई गई। इसके अलावा सरयू मैया का पूजन-अर्चन, अभिषेक, महाआरती, बधाई, भजन, भंडारा, प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट संरक्षक एवं मणिरामदास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास शास्त्री महाराज माैजूद रहे। जिन्हाेंने मां सरयू का सवा कुंतल दूध से अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। मां काे छप्पन भोग लगाया गया। उसके बाद दीपदान कर 51 साै बत्ती से सरयू मैया की भव्य महाआरती उतारी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल जी, राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी, उद्योगपति विश्वास स्वरूप अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।विश्वास स्वरूप अग्रवाल ने महंत कमलनयन दास शास्त्री,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल जी, राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी को अंग वस्त्र के साथ राम नाम पट्टिका ओढ़ाकर एवं श्री राम दर्शन का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनन्दन किया।

दिव्य,भव्य महाआरती से पूरा सरयू तट राेशन रहा, जिसकी आभा देखते हुए बन रही थी। साथ ही साथ फूलबंगले में उपयोग किए गए अनेकानेक सुगंधित पुष्प झांकी की शाेभा बढ़ा रहे थे। दिव्य फूलबंगला झांकी में सरयू मैया विराज रही थी। जिनका दर्शन कर भक्तजनों ने अपना जीवन कृतार्थ किया तथा पुण्य के भागीदार बने। भजन संध्या में नामचीन कलाकाराें अयोध्या वासी मोहन शास्त्री ने अपने मनमाेहक भजनाें से छट्ठी महाेत्सव में चार-चांद लगा दिया। कलाकारों ने उत्सव की शाेभा बढ़ा दी। इससे श्राेतागण मंत्रमुग्ध मंत्रमुग्ध हाे गए। भजन संध्या का कार्यक्रम सायंकाल से शुरू होकर देररात्रि तक चलता रहा।

महंत कमलनयन दास ने कहा कि सरयू मैया अपने भक्तों का कल्याण करती हैं। भक्तों पर आने वाली विपत्ति काे उनके द्वारा हमेशा-हमेशा के लिए दूर कर दिया जाता है। मां से राष्ट्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना किया गया।

वहीं नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश पांडेय उपाख्य राजा महाराज ने आए हुए अतिथियों, विशिष्टजनाें एवं संत-महंताें का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत-सम्मान किया। उन्होंने कहा कि वह पिछले डेढ़ दशक से ज्यादा समय से संत तुलसीदास घाट पर सायंकाल नित्य सरयू मैया की आरती कर रहे हैं। इसके अलावा वह प्रतिवर्ष मां सरयू का छट्ठी महाेत्सव मनाते हुए चले आ रहे हैं। उसी अनुसार उन्होंने इस बार भी सरयू मैया का छट्ठी उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया।

छट्ठी महाेत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल जी, राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी, उद्योगपति विश्वास स्वरूप अग्रवाल , ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश तिवारी, उप निदेशक कृषि डा पी के कन्नोजिया, ए आरटीओ प्रशासन आरपी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अविनाश शुक्ला, स्वामी मुरारी दास ने अपने हाथों से प्रसाद वितरित कर शुभारंभ कराया।। भंडारा में काफी संख्या में भक्तजनों ने पूड़ी-सब्जी और बूंदी प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आरएसएस के अवध प्रांत प्रचारक कौशल जी, राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी, लखनऊ के बड़े उद्योगपति एवं इंडिया पेस्टीसाइड लिमिटेड के निदेशक विश्वास स्वरूप अग्रवाल, ज्याेतिषाचार्य राकेश तिवारी, संत मुरारी दास, डॉ. अवधेश वर्मा, महानगर प्रचारक सुदीप जी, उप निदेशक कृषि डॉ. पीके कन्नाैजिया, एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह, करतलिया बाबा भजनाश्रम के महंत रामदास बालयाेगी, श्रीराम लक्ष्मण कुंज के महंत लक्ष्मण दास, आचार्य आनंद शास्त्री, पावन भारत टाइम्स के संपादक पवन पांडेय, सिस्टम बाबा, अशाेक सिंहल नगर वार्ड के पार्षद अंकित त्रिपाठी, दुर्गेश पांडेय, प्रदीप पांडेय, पुजारी अभिषेक पांडेय आदि समेत बड़ी संख्या में सरयू मैया के भक्तगण उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

रामदास आठवले का चुनावी प्लान तैयार, बीजेपी से गठबंधन में 7 सीटें मांगेगी आरपीआई

लखनऊ। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता …

भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और जनआस्था का भव्य उत्सव होगा दीपोत्सव: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 नवंबर को अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *