Breaking News

एकेटीयू के 23 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 23 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट फ्यूचर गुरूकुल्स में कोडिंग और कम्प्यूटर ट्रेनर के लिए हुआ है। चयनित छात्रों को कंपनी की ओर से सालाना 3 लाख 60 हजार रूपये का पैकेज मिलेगा।

बीटेक छात्रों के लिए आयोजित हुए इस कैंपस प्लेसमेंट में कंपनी द्वारा विभिन्न स्तरों पर परखा गया। चयनित छात्रों को उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में तैनाती दी जा सकती है।

चयनित छात्रों को कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय ने बधाई दी। डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट आयोजित किये जा रहे हैं।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *