Breaking News

एकेटीयू में छात्र अपने नवाचार से लखनऊ की समस्याओं का देंगे समाधान

  • बिल्डथॉनः मेक फॉर लखनऊ का किया जा रहा आयोजन,

  • छात्रों की 40 टीमें राजधानी केन्द्रित समस्याओं के समाधान वाले नवाचार का बनाएंगे प्रोटोटाइप

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से दो दिवसीय बिल्डथॉनः मेक फॉर लखनऊ का आयोजन गुरूवार से शुरू हुआ। एरा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित बिल्डथॉन में लखनऊ केंद्रित विभिन्न समस्याओं को पहचान कर उसके समाधान वाले नवाचार बनाये जा रहे हैं। इसमें विश्वविद्यालय से सम्बद्ध संस्थानों के छात्रों की 40 टीमें हिस्सा ले रही हैं। बिल्डथॉन में पर्यटन से संबंधित समाधान, कूड़ा प्रबंधन, सड़क विक्रताओं को सशक्त बनाने, स्वास्थ्य और अच्छी जीवनशैली एवं ट्रैफिक और रोड सुरक्षा से संबंधित प्रोटोटाइप बना रहे हैं। मेंटॉर इनका मार्गदर्शन भी कर रहे हैं। वहीं शुक्रवार को जूरी टीमों के बनाये प्रोटोटाइप के प्रस्तुति को देखेगी और नंबर देगी। इसमें टॉप तीन को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *