Breaking News

नेपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र की 5 नई विकास परियोजनाएं शुरू करेगा भारत

काठमांडू। भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के अनुरूप नेपाल में पांच नई विकास परियोजनाएं शुरू करने जा रहा है। भारत और नेपाल ने 21 जुलाई को शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों में पांच उच्च-प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं (एचआईसीडीपी) के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा भारतीय दूतावास, नेपाल सरकार और नेपाल सरकार की परियोजना कार्यान्वयन एजेंसियों ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों में भारत सरकार की अनुदान सहायता के तहत नेपाल में 39 करोड़ नेपाली रुपये की कुल अनुमानित लागत से 5 एचआईसीडीपी को शुरू करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इनमें (i) श्री जन शक्ति माध्यमिक विद्यालय भवन, बटेश्वर-3 बटेश्वर ग्रामीण नगर पालिका, धनुषा का निर्माण; (ii) श्री महोबनी पदम माध्यमिक विद्यालय, पोखरिया नगर पालिका, परसा का निर्माण; (iii) श्री बासुकी माध्यमिक विद्यालय, मेलेख ग्रामीण नगर पालिका, अछाम का निर्माण; (iv) नेपाल में प्रसौनी ग्रामीण नगर पालिका-2, बारा के बेंगा साह माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय भवन, छात्रावास एवं पुस्तकालय का निर्माण और (v) नेपाल में नाशोन ग्रामीण नगर पालिका-5, मनांग में 5 बिस्तरों वाले अस्पताल भवन का निर्माण शामिल है।

भारतीय दूतावास ने कहा इन सुविधाओं के निर्माण से नेपाल के लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी। 2003 से अभी तक भारत सरकार ने नेपाल में 579 एचआईसीडीपी शुरू की हैं। इनमें से नेपाल के सभी 7 प्रांतों में जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, संपर्क, स्वच्छता और सार्वजनिक उपयोगिताओं के निर्माण के क्षेत्रों में 496 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष परियोजनाएं विभिन्न चरणों में चल रही हैं।
भारत और नेपाल व्यापक और बहु-क्षेत्रीय सहयोग साझा करते हैं। एचआईसीडीपी का कार्यान्वयन, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को बढ़ाकर नेपाल के लोगों को सशक्त बनाने को लेकर भारत सरकार के निरंतर समर्थन को दर्शाता है। (रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

About Nagarik Satta

Check Also

ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म ‘तोयज’ ने जीता पुरस्कार

ट्यूनिस। ट्यूनीशिया में आयोजित ‘जेर्बा इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ विमेन एंड यूथ सिनेमा’ के 12वें संस्करण …

यूरोप के साथ भारत के गहरे होते रिश्ते

नई दिल्ली। वैश्विक उथल-पुथल और जटिल अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच भारत और ऑस्ट्रिया ने अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *