Breaking News

जापान की डेंसो कार्पोरेशन नोएडा में लगाएगी ₹250 करोड़ का ईवी कंपोनेंट प्लांट

  • वर्ल्ड एक्सपो ओसाका: उत्तर प्रदेश कर रहा निवेश व तकनीकी संभावनाओं की तलाश

लखनऊ, 23 जुलाई। भारत-जापान औद्योगिक संबंधों को और मजबूत करते हुए, वैश्विक ऑटोमोटिव इनोवेशन लीडर डेंसो कार्पोरेशन ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में मोटर जनरेटर निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए ₹250 करोड़ के निवेश की घोषणा की है। ये मोटर जनरेटर हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों में उपयोग होने वाले अत्यंत महत्वपूर्ण पुर्जे हैं, जो डेंसो की सतत गतिशीलता और स्वच्छ तकनीक के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

यह महत्वपूर्ण घोषणा डेंसो के मुख्यालय, कारिया, आयची, जापान में डेंसो नेतृत्व और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई एक रणनीतिक बैठक के बाद हुई। यूपी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रमुख सचिव (अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास) आलोक कुमार ने किया, जिनके साथ इन्वेस्ट यूपी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

वर्ल्ड एक्सपो 2025 ओसाका में निवेश व तकनीकी संभावनाएं तलाश रहे उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना कर रहे हैं। आज उन्होने कई जापानी कंपनियों और अधिकारियों से व्यापक चर्चा की। साथी ही आज उन्होने ओसाका प्रांत की असेंबली के उपाध्यक्ष कीडा काओरु (KIDA Kaoru) और अध्यक्ष किंजों कतसुनोरी (KINJO Katsunori) के साथ संवाद किया। इस वार्ता में इन्वेस्ट यूपी और भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी चंद्रु अपार सहित अन्य प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

चर्चा के प्रमुख विषयों में औद्योगिक सहयोग, तकनीकी आदान-प्रदान, और युवा कौशल विकास शामिल रहे, जिसमें उत्तर प्रदेश की कुशल जनशक्ति और जनसांख्यिकीय क्षमता को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

वर्ल्ड एक्सपो 2025 में इन्वेस्ट यूपी का पवेलियन वैश्विक निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है, जो उत्तर प्रदेश की विश्वस्तरीय अवस्थापना सुविधाएं, उद्योग अनुकूल नीतियां, और तेजी से विकसित हो रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) इकोसिस्टम को प्रदर्शित कर रहा है।

डेंसो का यह निवेश न केवल उत्तर प्रदेश को ईवी निवेश और भावी उद्योगों का केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि भारत-जापान आर्थिक सहयोग को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

About Nagarik Satta

Check Also

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: योगी आदित्यनाथ

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर लखनऊ के जीपीओ स्थित पटेल …

ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म ‘तोयज’ ने जीता पुरस्कार

ट्यूनिस। ट्यूनीशिया में आयोजित ‘जेर्बा इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ विमेन एंड यूथ सिनेमा’ के 12वें संस्करण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *