Breaking News

उत्तर प्रदेश ने वर्ल्ड एक्सपो में सांस्कृतिक कूटनीति से भारत-जापान संबंधों को दी नई ऊँचाई

लखनऊ। ओसाका, जापान में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो 2025 में उत्तर प्रदेश ने ‘परंपरा से प्रगति’ की दिशा को दर्शाते हुए भारत-जापान संबंधों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कूटनीति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मेयरल एलायंस के सहयोग से आयोजित इंडिया-जापान पार्टनरशिप कार्यक्रम में इन्वेस्ट यूपी ने राज्य की विकास गाथा, निवेश की संभावनाएं और जापान के साथ साझा मूल्यों को प्रस्तुत किया।

इस आयोजन में उत्तर प्रदेश की मजबूत अवस्थापना सुविधा, नवाचार-प्रेरित विकास और कुशल कार्यबल को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए राज्य को एक उभरते वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया। भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा दिए गए विशेष प्रस्तुतीकरण में भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था, वैश्विक नेतृत्व और रणनीतिक साझेदारियों को दर्शाया गया जिसमें उत्तर प्रदेश को अग्रणी भूमिका में प्रस्तुत किया गया।

बैठक में भारत और जापान के गहरे सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संबंधों पर बल देते हुए प्रौद्योगिकी, शहरी विकास और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग की नई संभावनाओं को बल दिया गया। काशी क्योटो ट्विन सिटी साझेदारी से प्रेरणा लेते हुए उत्तर प्रदेश की नेतृत्व टीम ने जापान के अन्य शहरों के साथ आर्थिक और सांस्कृतिक गठजोड़ को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता जताई।

सांस्कृतिक सद्भावना को दर्शाते हुए उत्तर प्रदेश पवेलियन ने 20 से अधिक जापानी मेयरों का पारंपरिक भारतीय स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत को ‘एक जिला एक उत्पाद’ पहल के तहत प्रस्तुत किया गया, जिसमें बनारसी हस्तनिर्मित साड़ियों और वस्त्र की बेमिसाल शिल्पकला ने आगंतुकों को मंत्रमुग्ध किया। आगंतुक मेयर को ओडोओपी स्मृति चिन्ह भेंट किए गए, जो उत्तर प्रदेश की सांस्कृति और मित्रता को दर्शाता है।

इस अवसर पर ओड़िशा की शास्त्रीय ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति ने भारत की सांस्कृतिक परंपरा को कथा, सौंदर्य और भक्ति के माध्यम से जीवंत किया, जिसने मंच पर एकता, साझा मूल्य और आपसी सम्मान का माहौल बनाया।

इस ऐतिहासिक क्षण को और विशेष बनाने हेतु मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड के बोर्ड अध्यक्ष तात्सुओ (यासु) यासुनागा को उत्तर प्रदेश पवेलियन में सादर स्वागत किया गया और उन्हे एक विशिष्ट ओडोओपी उपहार भेंट किया गया, जिससे भारत-जापान सहयोग की भावना और प्रगाढ़ हुई।

भारत पवेलियन ‘भारत’ में, उत्तर प्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों ग्रीन हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी, पर्यटन और एमएसएमई में अपने नवाचार आधारित दृष्टिकोण को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। लघु फिल्मों और आकर्षक दृश्य प्रस्तुतियों के माध्यम से आगंतुकों को राज्य की वैश्विक व्यापार और सतत विकास यात्रा की एक अनूठी झलक देखने को मिली।

About Nagarik Satta

Check Also

ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म ‘तोयज’ ने जीता पुरस्कार

ट्यूनिस। ट्यूनीशिया में आयोजित ‘जेर्बा इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ विमेन एंड यूथ सिनेमा’ के 12वें संस्करण …

यूरोप के साथ भारत के गहरे होते रिश्ते

नई दिल्ली। वैश्विक उथल-पुथल और जटिल अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच भारत और ऑस्ट्रिया ने अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *